साहिबगंज, जून 2 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत के मंडई निवासी भागीरथ मंडल की पत्नी पुष्पा देवी (45) को सांप काटने से मूर्छित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय घर के पीछे काम कर रही थी। इसी दौरान सांप में उसके हाथ में काट लिया। वहीं दूसरी और सिरसी निवासी सफीक शेख के पुत्र अली असगर (12) घर के पास तालाब में मछली मार रहा था। इसी दौरान एक सांप ने पैर में काट लिया। जिससे वह मूर्छित हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...