सासाराम, मई 28 -- राजपुर, एक संवाददाता। बघैला थाना क्षेत्र रोतवा गांव में 50 वर्षिय किसान रामलखन सिंह यादव की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए रोतवा पंचायत के मुखिया डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि दो बजे रात में मृतक के परिजनों ने फोन करके बुलाया। घटनास्थल पर पहुंचने पर मृतक होश में थे। उन्होंने बताया कि लगभग दस बजे रात में उन्हें सांप ने काट लिया था। लेकिन, वे घरेलू इलाज करते रहे। दो बजे रात तक सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया। आनन-फानन में सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर कर दिया। जमुहार पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष अंकुश मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पर मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। ...