देवरिया, जुलाई 13 -- गौरीबाजार,देवरिया हिन्दुस्तान संवाद। लघुशंका के लिए निकले एक किसान की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गौरीबाजार के धनौती गांव निवासी राजेन्द्र यादव (61) पुत्र स्व. पूजन शनिवार की दोपहर में लघुशंका के लिए घर से थोड़ी दूर गए थे। रास्ते में हरी घास में छिपे जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उन्होंने शरीर में सुन्नपन और चक्कर महसूस किया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है राजेंद्र हल्द्वानी में कत्था बनाने की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। कुछ साल पहले रिटायर होने के बाद घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.