गढ़वा, जून 28 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के चमरही गांव निवासी अख्तर शेख की पत्नी जुबेदा बीवी शनिवार को सांप काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में जुबेदा के परिजनों ने बताया कि अपने घर के पास रखे ईंट को हटाने गई थी। उसी दौरान सांप ने उसके हाथ में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...