मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के डॉक्टरों को शुक्रवार को सर्पदंश के मरीजों के इलाज की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। इसके लिए मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के मीटिंग हॉल में जिले के सभी प्रखंड के डॉक्टर मौजूद रहे। ट्रेनिंग का संयोजन सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ पीएन वर्मा और आईडीएसपी के मो. युसूस ने किया। ट्रेनिंग में सांप काटने से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि सांप काटने वाली जगह को कसकर न बांधा जाए। इस तरह से बांधा जाए कि वहां एक उंगली के जाने की संभवना हो। इसके अलावा सांप अगर हाथ में काटा हो तो उसके नीचे एक सपोर्ट लगाया जाए और उसे लगाकर ही डॉक्टर के पास पहुंचा जाए। जिस व्यक्ति को सांप ने काटा हो वह खुद से बाइक चलाकर अस्पताल न जाए। तत्काल 20 डब्ल्यू बीसीटी जांच जरूरी: ट...