मुरादाबाद, जनवरी 9 -- क्षेत्र के गांव रामपुरा धतरारा में खेत पर काम करने के दौरान मजदूर को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद ग्रामीण की हालत में सुधार होने लगा। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मजदूर को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। रम्पुरा धतरारा गांव निवासी महेंद्र पुत्र दुर्योधन शुक्रवार की दोपहर खेत पर काम कर रहा था, अचानक एक जहरीले सांप ने पैर पर काट लिया। सूचना मिलते परिवार के लोगों ने बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद हालत सुधर हुआ। इसके डाक्टर ने बेहतर इलाज को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.