मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- कांवड़ यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को ककरौली पुलिस ने और गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने तीन व्हाट्सएप ग्रुपों पर पाकिस्तान की खून खराबे की वीडियो को मुरादाबाद की बताकर वायरल किया था। पुलिस अभी तक इस प्रकरण में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 13 व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस की जांच में प्रकाश में आए हैं। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गत 21 जुलाई को पांच व्हाट्सएप ग्रुपों पर पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ की वीडियो को मुरादाबाद की बताकर वायरल किया गया था। साथ ही एक ऑडियो को भी व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने विभत्स वीडियो को वायरल कर कांवड़ यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.