बेगुसराय, सितम्बर 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी की ओर से पार्टी के भूतपूर्व महासचिव सीताराम येचुरी के निधन के बाद प्रथम स्मृति दिवस स्थानीय पावर हाउस रोड स्थित बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा बेगूसराय के सभागार में मनाया गया। अध्यक्षता पार्टी राज्य कमेटी सदस्य सुरेश यादव ने की जबकि कुमार विनीताभ ने संचालन किया। जिला कमेटी सदस्य अभिनन्दन झा ने अपने जनवादी गीतों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने येचुरी के साथ अपने राजनीतिक और सांगठनिक सरोकारों की विस्तार से चर्चा की। कहा कि आज देश में सांप्रदायिक विभाजनकारी ताकतें सरकार के संरक्षण में सक्रिय हैं। सरकार नफ़रत की राजनीति के बल पर आर्थिक रूप से निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.