गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने गोरखपुर क्लब में पहली बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि सांप्रदायिक ताकतों और विकास विरोधी सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे टूटने नहीं दूंगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। गुरुवार को जिले भर से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। तिवारी ने कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है, और इसमें हर सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और समस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित बैठकों और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.