पीलीभीत, जनवरी 16 -- पीलीभीत। यशवंतरी मंदिर प्रांगण में 18 जनवरी को आयोजित होने जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। ताकि इस आयोजन को एतिहासिक बनाया जा सके। इसी क्रम में सांध्य फेरी नियमित निकाली जा रही हैं। भव्य संध्या फेरी मोहल्ला खकरा, डालचंद, गौरीशंकर मंदिर में आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में जयघोषों एवं भजन कीर्तन के माध्यम से धार्मिक वातावरण का निर्माण किया गया। संध्या फेरी में कुलदीप कुमार,कृष्ण कुमार,स्वतंत्र देवल,चेतन शर्मा,अरविंद शर्मा,संजीव कुमार,प्रतीक सक्सेना,नरेश वर्मा,टीटू जौहरी, राहुल गजवानी,वीर पाल,स्वेक्षा देवल, अपेक्षा देवल,स्वस्तिका देवल,लालता प्रसाद,प्रियांशु कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...