पलामू, फरवरी 9 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र रक्सेल तेंदुआ गांव निवासी निरज सिंह को सांड ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घटना सोमवार को दोपहर की है। परिजनों ने बताया कि घर के पास में निरज खड़े थे, अचानक एक सांड हमला कर दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सीएचसी में ऑन ड्यूटी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि सांड ने सिंह से पेट में वार किया है जिसके कारण पेट में गंभीर चोट लगी है। प्रथामिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.