गोंडा, नवम्बर 29 -- मेहनौन, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोण्डा हाइवे पर शुक्रवार रात एक कार सांड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत आधा दर्जन कार सवार घायल हो गए। जिसमें चालक की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। चालक की शादी अभी छह दिन पहले 23 नवंबर को इटियाथोक कस्बे में हुई थी। परिवार के साथ वह अपनी पत्नी को विदा कराने आ रहा था लेकिन ससुराल पहुंचने के 27 किमी पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि लखनऊ सिटी स्टेशन के पास पत्थर वाली गली के रहने वाले अबू आमिर की शादी हाल ही में बीते 23 नवम्बर रविवार को इटियाथोक के मो इलियास उर्फ लल्लू किराना की छोटी बेटी सुमैया के साथ हुई थी। शादी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सुमैया सुसराल गई। मायके पक्ष के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.