जौनपुर, दिसम्बर 7 -- थानागद्दी। क्षेत्र के उदयचंन्दपुर गांव के समीप रविवार को सांड से टकराकर बाइक सवार मोहम्मद जमील घायल हो गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। केराकत कस्बा के शेखजादा मोहल्ला निवासी मोहम्मद जमील बाइक से जलालपुर की ओर जा रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास जब वे उदयचंन्दपुर के समीप पहुंचे तो अचानक एक सांड सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक सांड से टकरा गई। टक्कर लगते ही जमील सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग और राहगीर उन्हें सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...