बिजनौर, दिसम्बर 17 -- आवारा सांड के हमले में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम टपरौला निवासी शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय जयपाल सिंह अपनी पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई थीं। बताया जाता है कि पशुशाला में पहले से ही एक आवारा सांड घुस आया था। जब महिला ने उसे भगाने का प्रयास किया, तो सांड ने उन पर हमला कर दिया। घायल शकुंतला देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी नहटौर ले जाया गया, जिसे बिजनौर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सांड ने गांव में आतंक मचा रहा है। उन्होंने सांड को पकड़वाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...