अमरोहा, अक्टूबर 10 -- हसनपुर। दूध लेकर लौट रही महिला पर रास्ते में सांड ने हमला बोल दिया। महिला बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया है। नगर के शिवाला मंदिर के नजदीकी मोहल्ला निवासी होशियारी पत्नी जयपाल गुरुवार शाम क्षेत्र के गांव मुबारकपुर कला से पैदल दूध लेकर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में सांड ने हमला कर दिया। होशियारी घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने होशियारी को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने सांड को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.