बिजनौर, दिसम्बर 3 -- नहटौर। खेत से सांड को बाहर निकालने के दौरान उसने किसान पर हमला कर दिया। किसानों ने लाठी डंडे से किसी तरह किसान को बचाया। सांड के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम इशाकपुर निवासी गौरव उर्फ मोनू शर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा (39 वर्ष) गांव के पास स्थित अपने सरसों के खेत पर गए थे। जहां पर उन्होंने सरसों के खेत में घुसा सांड फसल को नुकसान कर रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही मोनू ने सांड को खेत से बाहर निकालने की कोशिश की तो सांड ने हमला कर दिया। किसान मोनू के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे हैं किस भी लाठी डंडी लेकर दौड़ पड़े। जिस पर किसी तरह किसान की जान बच सकी। सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जा...