रामपुर, फरवरी 5 -- आवारा गोवंशीय पशुओं की वजह से दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं। बीती रात अपने घर जा रहा एक बाइक सवार प्राइवेट कर्मचारी सड़क पर आवारा सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार जारी था। सीएचसी में उपचाराधीन तहसील क्षेत्र के फाजलपुर गांव निवासी घायल गोविंद यादव (35) पुत्र पातीराम ने बताया कि वह एक स्थानीय भाजपा नेता के यहां काम करते हैं। बीते मंगलवार की रात नौ बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। केमरी रोड पर कोठा जागीर रेलवे क्रॉसिंग के पास खेतों से खदेड़े गए आवारा सांड अचानक सड़क पर आ गए। उनमें से एक सांड से टकराकर वह सड़क पर घिसटते हुए गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घायल का उपचार करा रहे उनके बड़े भाई राकेश यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद गोविंद को एम्बुलेंस से स...