उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। शहर में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बीच सड़क दो सांड आपस में भिड़ गए। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सांडों की लड़ाई के दौरान उनकी चपेट में आने से सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। घटना के समय जिला अस्पताल के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ के साथ वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसी बीच दो सांड आमने-सामने आकर लड़ने लगे। सांडों को लड़ता देख लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान अस्पताल की ओर जा रहा ई-रिक्शा सांडों की टक्कर की चपेट में आ गया और सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा में महिलाएं समेत अन्य सवारियां मौजूद थीं, जिनमें चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा क...