रामगढ़, दिसम्बर 22 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। भरेचनगर सांडी के मुंडा टोला में कांग्रेस कार्यकर्ता अनिरुद्ध कुमार सिंह के आवास में चूल्हा से आग लग गई । इससे घर में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। घटना रविवार की रात की है। बताया गया है कि रात्रि में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को देखते हुए चूल्हा जलाया गया था। इसी दौरान चूल्हा से संपर्क में आकर बिछावन समेत अन्य सामान जलने लगे। आग को काबू में करने का अनिरुद्ध सिंह ने भरसक प्रयास किया। इसक्रम में अनिरुद्ध सिंह के हाथ की अंगुली झुलस गई। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर युवा कांग्रेस नेता आकाश ओझा ने वहां पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। साथ ही सामान जलने पर काफी अफसोस जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.