हरदोई, जनवरी 27 -- सांडी। नगरपालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने पिछले डेढ़ माह से वार्डों में नई केबल व फ्यूज बल्ब न लगाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही नियमित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हर माह बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की गई। चेयरमैन रामजी गुप्ता ने मांग पर सहमति जताते हुए कार्यदायी संस्था को आपूर्ति सुनिश्चित करने अथवा कार्रवाई करने की चेतावनी देने का भरोसा दिया। उन्होंने सभी वार्डों में कच्ची व जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए सभासदों से एक-एक प्रस्ताव देने का भी अनुरोध किया। मंगलवार को पालिका सभागार में चेयरमैन रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन ईओ शैलेंद्र कुमार ने किया। सभासद शरीफ रायन, आफताब, राजकिशोर व गौरव गुप्ता ने डेढ़ माह से वार्डों में जर्जर लाइन व फ्यूज बल्ब न बदले जाने का मुद्दा प्रमुखता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.