प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। साथी के बाइक से घर लौट रहा युवक रास्ते में सांड़ से टकरा गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद सांड़ की भी मौत हो गई। लीलापुर थाना क्षेत्र के मनोहरी का पुरवा सगरा सुंदरपुर निवासी गयादीन वर्मा का 19 वर्षीय बेटा शिवम वर्मा उर्फ गुड्डू शादी विवाह में वेटर का काम करता था। गांव के ही साथी 20 वर्षीय अभिषेक कोरी पुत्र अनिल कोरी के साथ शुक्रवार की रात करीब एक बजे मनियारपुर में शादी कार्यक्रम से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गंगा पुत्री घाट हदिराही के पास सड़क पर छुट्टा सांड़ बाइक से टकरा गया। टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोग टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक अचेत पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ...