बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। सांड़ से टकराकर घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा दो फरवरी को उसावां थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे स्थित उसावां व शाहजहांपुर के कलान बॉर्डर पर काली मंदिर के पास हुआ था। थाना क्षेत्र के मथना गांव के रहने वाले अजय पाल 41 वर्ष पुत्र छोटेलाल दो फरवरी की शाम शाहजहांपुर जिले के कलान से रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक से काली मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे सांड से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायल अजय पाल को पहले उसावां सामुदायिक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.