कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सरदार पुरवा परजनी के पास शुक्रवार रात अचानक एक सांड़ बाइक से जा टकराया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच के ग्राम इटैया विश्वेश्वर गंज का रहने वाला 35 वर्षीय विवेक शुक्ला पुत्र काली प्रसाद रेलवे के ठेकेदार लखनऊ निवासी अंकुर पटेल के साथ बतौर सुपरवाइजर काम करता था। शुक्रवार देर रात वह झींझक से दिबियापुर जा रहा था। झींझक केनाल रोड पर सरदार पुरवा परजनी के पाास एकाएक भागकर आए सांड़ से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी झींझक भेजा। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.