आगरा, अप्रैल 1 -- फतेहाबाद। निबोहरा क्षेत्र में सांड़ को बचाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी। उसके चालक और अन्य लोग बाल-बाल बचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव चरीकापुरा निवासी रामप्रकाश पुत्र बेताल सिंह ने बताया कि वह आरूकापुरा (फिरोजाबाद) से फूस के पूरा लेकर अपने गांव ट्रैक्टर ट्राली से आ रहा था। तभी सवेदा मंदिर के पास अचानक सामने सांड़ आ गया। उसको बचाते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.