वाराणसी, जनवरी 10 -- मिर्जामुराद, संवाद। हरपुर (मिर्जामुराद) में शनिवार को 65 वर्षीय किसान पन्नालाल राजभर पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों का आतंक है। पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पन्नालाल राजभर सुबह खेत में काम कर रहे थे। तभी छुट्टा पशु खेत में घुस गए। पन्नालाल उन्हें भगाने लगे। तभी एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बेटे सियाराम राजभर और अन्य ग्रामीण उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, इलाज के दौरान उनकी सांसें टूट गई। किसानों ने बताया कि छुट्टा पशु फसल तो नुकसान कर रही रहे। किसानों पर भी हमला कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया र...