जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर डाल्हनपुर कारगिल पेट्रोल पंप के पास आवारा सांड़ के हमले में पूर्व बैंक मैनेजर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम 7:30 बजे कौड़िया मुरैना गांव निवासी सरायख्वाजा भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर अशोक यादव बाइक से किसी काम के सिलसिले में शहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डाल्हनपुर कारगिल पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट के सामने सांड़ ने उन पर प्राण घातक हमला कर दिया। सांड़ के हमले में वह बाइक समेत सड़क के पर गिर पड़े। इस दौरान लोग दौड़े, जिससे वह उन्हें छोड़कर भागा। लेकिन अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको शरीर में कई जगह चोटें आई। घटना की सूचना पर भाई अश्वनी यादव लोगो के साथ पहुंचे और अस्पताल पहुं...