बदायूं, मई 9 -- नगर के बदायूं चौराहा के पास दो सांड़ ने आपस में लड़ते हुए सड़क किनारे बैठी एक मासूम बच्ची पर हमला बोल दिया। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई। वही, फल विक्रेता का काफी नुकसान हुआ है। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया बदायूं चौराहा के पास दो सांड़ आपस में लड़ते हुए प्रेम मार्केट के पास आ गए। वहां बैठी उनकी छह वर्षीय बेटी अंशिका पर सांडो़ ने हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर एकत्र हुए लोगों ने बच्ची को बमुश्किल सांड़ से बचाया। सांड़ ने एक फल के ठेले को भी पलट दिया। यहां रहने वाले टिंकू गुप्ता ने बताया बदायूं चौराहा पर हर समय लोगों की भीड़ रहती है वहीं सांडों के आतंक से लोग काफी परेशान रहते है। आए दिन सांड़ लोगों पर हमला बोल देते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.