संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल ब्लाक के मिश्रौलिया मिश्र ग्राम पंचायत के मईला गांव में रविवार को कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। नव युवक क्रिकेट क्लब के तत्वाधान के उद्घाटन मुकाबले में सांड़े खुर्द की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोहरवलिया की टीम को 40 रन से हराया। दस-दस ओवर के मुकाबले में सोहरवलिया की टीम ने टास जीतकर सांड़े खुर्द की टीम का बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सिंटू के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सांडे़ खुर्द की टीम ने निर्धारित ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहरवलिया की टीम का नियमित अंतराल पर विकेट गिरता रहा और पूरी टीम 70 रन के स्कोर पर आउट हो गई। शानदार प्रदर्शन करने वाले सांड़े खुर्द के सिंटू को मैन आफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने...