रुद्रपुर, जनवरी 12 -- ओमेक्स पंजाबी मंच के आयोजन में संस्कृति, भाईचारे और उल्लास का दिखा संगम रुद्रपुर, संवाददाता। ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी में ओमेक्स पंजाबी मंच की ओर से सांझी लोहड़ी कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया। लोगों ने भांगड़ा और गिद्दा कर पारंपरिक रंग बिखेरे। आफरीन बैंड के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। मेले में पगड़ी स्टॉल, पंजाबी थीम स्टॉल, पंजाबी ढाबा, सेल्फी सेंटर, फ्री वाई-फाई जोन और संगीत-नृत्य की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीएस स्कूल के प्रबंधक सुरजीत सिंह ग्रोवर, गुरु मां इंटरप्राइजेज के स्वामी अभिमन्यु ढींगरा, तलवार प्रोजेक्ट के स्वामी कमलजीत सिंह तलवार, मंच के सरपरस्त भारत भूषण चुघ, अध्यक्ष विशाल भुड्ढी और अधिवक्ता बरीत सिंह ने लोहड़ी प्रज्जवलित कर किया। सरपरस्त भारत भूषण चुघ ने कहा कि लोहड़ी का पर्...