मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- थाना क्षेत्र के गांव सांझक में राशन की दुकान में राशन वितरित के दौरान कार्ड धारक व राशन डीलर के बीच लाइन लगने की बात पर कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान जमकर चले लाठी डंडे में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव सांझक में निसार राशन डीलर है, सुबह के समय राशन की दुकान पर राशन वितरित हो रहा था, जिसमें लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी बीच गांव का ही तोहिद, वाजिद, बिल्ली राशन डीलर निसार के साथ दुकान पर लगी लंबी लाइन को लेकर कहा सुनी हो गयी। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी। दोनों पक्षांे में जमकर ला...