बिजनौर, जनवरी 31 -- मूर्ति देवी कन्या विद्यालय इंटर कालेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए हवन किया गया। शनिवार को एमडीकेवी इंटर कालेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने हवन में आहुतियां देकर परीक्षाओं में सफलता के लिए कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। बबीता रानी ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से मिस एमडीकेवी सांची भारद्वाज एवं रनरअप समीन ऐशबा का चयन किया। निर्णायक मंडल में शबनम नसरीन और हेमलता गुलेरिया रहीं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनीता चौधरी ने सांची भारद्वाज को मिस एमडीकेवी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफ...