प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनता बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को परिवहन निगम कर्मियों की मौजूदगी में सांगीपुर के नवहा से किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केके सिंह और राकेश प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बस के संचालन पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। प्रतिदिन यह बस सुबह आठ बजे नवहा से सांगीपुर, लालगंज होते हुए 9:55 बजे पर प्रतापगढ़ पहुंचेगी। बस वहीं से पुनः 10:30 बजे इसी रास्ते वापस नवहा 12:30 बजे पहुंचेगी। दोपहर 1 बजे यह बस इसी रास्ते से प्रतापगढ़ जाएगी और शाम को 4:30 बजे प्रतापगढ़ से चलकर 6:30 बजे पुनः नवहा पहुंचेगी। इस मौके पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ संचालक सहायक कुलदीप तिवारी, स्थापना बाबू सुरेंद्र सिंह, राम सजीवन वर्मा, एडवोकेट कृष्ण कुमार, देवानंद शुक्ला, राम सजीवन गुप्ता, बोड़ई यादव, व...