गिरडीह, अप्रैल 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल और युवा राष्ट्रीय जनता दल की संयुक्त बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुई। जिसमें युवा अध्यक्ष इरफान आलम ने सांगठनिक ताकत को मजबूत बनाने पर बल दिया। कहा कि संगठन मजबूत होगा, तभी आपकी पूछ होगी। लिहाजा संगठन का विस्तार करें और इसमें युवाओं को जोड़ें। इसके पूर्व सदस्यता अभियान को चलाने पर निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने की नसीहत दी। कहा कि सभी 13 प्रखंडों में संगठन की ताकत बढ़ाएं। इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन यादव ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष बिट्टू शुक्ला ने किया। बैठक में जिले में 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। जिलाध्यक्ष ने लक्ष्य को पाने की नसीहत दी। कहा कि नए सदस्यों को जोड़ने की सक्रियता बढ़ाएं। कार्यकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.