गोपालगंज, फरवरी 5 -- उचकागांव। थाना क्षेत्र के सांखे बाजार से 13 जनवरी को लापता हुए किशोर को पुलिस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से सकुशल बरामद कर लिया । किशोर की बरामदगी के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सांखे बाजार निवासी धर्मेंद्र पासी का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार 13 जनवरी 2026 को विद्यालय से घर आने के बाद अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब पिता ने उचकागांव थाने में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों बेतिया, मोतिहारी, सीवान के अलावा उत्तर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.