बुलंदशहर, जनवरी 19 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते लाठी डंडे और पिस्टल तमंचे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज को जांच शुरू की है। गांव सांखनी निवासी अदनान अली पुत्र इमरान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह रविवार की देर शाम शिया जामा मस्जिद के पास अपनी गाड़ी से सामान निकालने गया था। पीड़ित के साथ रिश्तेदार नादे अली, अली मुर्तजा और आमिर अब्बास थे। उसी समय पीछे से आकर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दिया। पीड़ित अपने घर की तरफ चल दिए तभी अचानक आरोपियों ने हाथों में पिस्तौल और तमंचा लेकर फायर कर दिए। आरोपियों ने लाठी डंडे और हथियारों से हमला बोल ...