सासाराम, फरवरी 24 -- सासाराम, एक संवाददाता। बायोमेट्रिक हाजिरी से वेतन भुगतान का विरोध जताते हुए सांकेतिक हड़ताल पर जाने के निर्णय को चिकित्सकों ने फिलहाल टाल दिया है। कहा कि हड़ताल पर जाने से पहले जिला प्रशासन से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसे लेकर चिकित्सकों की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनायी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...