बागपत, फरवरी 20 -- खेकड़ा। सांकरौद के आयुष अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी ने छह साथी कर्मचारियों पर जातिसूचक शब्द बोलने, विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। सांकरौद में 50 बेड का आयुष अस्पताल कार्यरत है। इसमें पीलीभीत जिले का फार्मासिस्ट वीरेन्द्र कुमार कार्यरत है। उसका आरोप है कि शुक्रवार को जब वह अस्पताल में आया तो स्टाफ के छह लोग समूह बनाकर खडे थे। उन्होने उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडित को उपचार दिलाया। पीडित वीरेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...