बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- बाराबंकी। साईं बाबा की 110 वर्ष पुरानी चरण पादुका के दर्शन पाने को भक्त आतुर दिखे। जिधर से भी यात्रा गुजरी भक्त शीश नवाकर प्रणाम किया। पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सांई के जयकारों के साथ भक्त पादुकाओं के दर्शन को उमड़ पड़े। भजनों पर भक्त थिरकते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे। शिरडी वाले साईं बाबा आया हूं बनके सवाली..., साईं आएंगे आएंगे साईं आएंगे.. ओम साईं नमो नम:.. की गूंज के बीच झूमते भक्तों ने शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। सड़कों पर गूंजते वाद्ययंत्र, सड़क के दोनों खड़े लोग नांचते गाते युवक व युवतियों की टोली, जगह-जगह हो रही पुष्पवर्षा.. यह दृश्य साईं चरण पादुका यात्रा में दिखाई दिया। उत्साह इस कदर कि शहर भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। शनिवार दोपहर नागेश्वरनाथ मंदिर से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने माल्यार्पण कर ऊंट,...