दरभंगा, फरवरी 24 -- कुशेश्वरस्थान। ड्रग इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी, नीतू बाला तथा सुनीता प्रसाद ने मंगलवार को सोहरबा घाट स्थित न्यू विजय मेडिकल स्टोर नामक दवा दुकान में छापेमारी की। दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त बीडीओ ललन कुमार चौधरी की उपस्थिति में दुकान संचालक से लाइसेंस की मांग की गई, लेकिन संचालक ने दुकान का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया। इस पर अवैध रूप से दवा की दुकान चलाने के आरोप में दुकान में रखी 77 प्रकार की दवाइयां जब्त कर ली। ड्रग इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी ने बताया कि जब्त दवाओं को कोर्ट में प्रस्तुत कर अभियोजन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...