गंगापार, फरवरी 10 -- मांडा। सहेली के साथ बाजार के लिए घर से निकली किशोरी और उसकी सहेली का पांच दिन से पता न लग पाने से परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार की। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि उसकी बेटी अपनी एक सहेली के साथ शुक्रवार सायं घर से बाजार जाने के लिए निकली, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी। साथ गई उसकी सहेली का भी पता नहीं चल पा रहा है। दोनों परिवारों के लोगों ने हर संभावित स्थान पर तलाश की लेकिन दोनों किशोरियों का पता नहीं लग पाया। अब दोनों परिवार तरह तरह की आशंकाओं से परेशान है। एक किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में मदद की गुहार की है। तहरीर पर लिखापढ़ी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...