देहरादून, जनवरी 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पथरीबाग में एक महिला की सहेली ने ही विश्वासघात करते हुए उसके सूने घर से करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। शक होने पर जब पीड़िता ने पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी सहेली घर में घुसते हुए दिखी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि पथरीबाग निवासी साक्षी पत्नी गौरव ने तहरीर दी। बताया कि उनकी दोस्ती रीठा मंडी निवासी माहिन मलिक पुत्री दिलशाद से थी। 14 जनवरी 2026 को साक्षी अपने मायके सिंघल मंडी में एक शादी समारोह में गई हुई थीं और घर पर ताला लगा था। इसी दौरान माहिन ने फोन कर बताया कि वह उनके घर के पास है, तब पीड़िता ने अपने मायके बुलाया। काफी देर बाद वह साक्षी के मायके पहुंची और बहाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.