गोरखपुर, फरवरी 4 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सहेली के साथ घर से निकलने के बाद बीते दो सप्ताह से लापता है। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मां के अनुसार, 13 जनवरी को बेटी सहेली के साथ निकली थी। उसी दिन अज्ञात नंबर से फोन आया और ऑनलाइन एक हजार रुपये मंगवाए गए, लेकिन किशोरी नहीं लौटी। एक फरवरी को फिर कॉल आया, स्थान बताए बिना फोन काट दिया गया। पुलिस सर्विलांस के जरिए तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...