कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम वासियों को अब ट्रांसफॉर्मर फुंकने की समस्या से राहत मिलने जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने बिजली आपूर्ति को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए नगरवासियों के लिए 450 केवीए क्षमता का ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर मंगवा लिया है। इसकी जानकारी नगर वासियों को हुई तो खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार देर रात नगर पंचायत परिसर में 450 केवीए का ट्राली ट्रांसफॉर्मर पहुंचा। इसके पहुंचते ही नगर में हर्ष का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने बताया कि नगर क्षेत्र में आए दिन ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे में वर्कशॉप से नया ट्रांसफॉर्मर आने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। इस दौरान नगरवासियों को अंधेरे रहने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.