फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। केंद्रीय बजट में चार हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही शहर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इससे शहर वासियों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद इन बसों को मेट्रो फीडर बस सेवा के रूप में चलाया जाएगा। योजना के तहत शुरुआती चरण में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। योजना के अनुसार, ये बसें स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सभी प्रमुख सेक्टरों, कॉलोनियों और चौराहों से होकर गुजरेंगी, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सस्ती, स्वच्छ और सुविधाजनक विकल...