सीवान, फरवरी 13 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहुली खेल मैदान में क्रिकेट का खेल देख रहे बाइक सवार की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इस संबंध में आवेदन देकर एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी मुगल टोली निवासी आवेदनकर्ता मिर्ज़ा हामिद बेग बताया कि 29 जनवरी को सहुली खेल मैदान में क्रिकेट का मैच हो रहा था। वो अपनी स्प्लेंडर बाइक से मैच देखने के लिए गए और बाइक लगाकर खेल देखने लगे। लगभग डेढ़ घंटे बाद जब लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस बाइक चोरों का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...