सहरसा, दिसम्बर 10 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता।बनमा ईटहरी प्रखंड के सहुरिया और जमालनगर पंचायतों के लिए नया साल खुशियां लेकर आ रहा है। लगभग 25 वर्षों से लंबित दोनों पंचायतों को जोड़ने वाली कच्ची सड़क अब पक्की बनने जा रही है। सहुरिया और बादशाहनगर गांवों के बीच सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके अगले दो से तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 2.50 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क में 1375 मीटर बीटी और 1125 मीटर पीसीसी का कार्य शामिल है। इसकी स्वीकृत राशि 376.75 लाख रुपये है। सहुरिया, तरहा सहित आसपास के गांवों में सड़क निर्माण को लेकर उत्साह है। ग्रामीण मो. रिजवान, मो. शदरूल, मो. रूष्तम, तिलो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.