हरदोई, फरवरी 18 -- पचदेवरा। पचदेवरा क्षेत्र के विद्युत अनंगपुर उपकेंद्र के तहत सहुआपुर गांव में विद्युत विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पांच लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। अवर अभियंता भैया लाल पाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच में उपदेश दीक्षित, कुलदीप, रामचंद्र, रामकुमार तथा सुधीर मीटर से छेड़छाड़ कर एवं सीधे लाइन जोड़कर विद्युत आपूर्ति लेते पाए गए। विभाग ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत उपयोग करें, अन्यथा विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.