शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- एसएस कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में व्यावसायिक परामर्श एवं निर्देशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रो. प्रभात शुक्ल ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा ने कहा कि सही समय पर सही सूचना का सही प्रयोग सफलता की कुंजी है। मुख्य अतिथि नवनीत तिवारी ने प्रशिक्षुओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आंतरिक प्रेरणा और विषय चयन की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि पुनीत मिश्रा ने समय प्रबंधन और विषय की गहन जानकारी की महत्ता बताई। एआरपी हरिकिशोर दीक्षित ने व्यवसायिक जीवन में अनुशासन और सेवा की भावना पर बल दिया। एआरपी. सचिन मिश्रा ने पाठ्यक्रम की बारीकी समझने और सतत प्रयास करने...