मेरठ, नवम्बर 18 -- भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए शहर विधायक रफीक अंसारी की ओर से हापुड़ रोड स्थित एम शाही महल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहरकाजी डॉ. सालिकीन सिद्दीकी भी यहां पहुंचे और लोगों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को कहा। जागरूकता शिविर में सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, अहतेशाम इलाही, जानू चौधरी, बाबर खान, मोहम्मद चांद, सईद सज्जू मौजूद रहे। विधायक रफीक अंसारी ने युवाओं से अपील की मोहल्लों में लोगों को सहयोग करें। जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उनके नाम दर्ज कराएं। सही वोट मतदाता सूची से गायब न हो और जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने हैं, उनका फार्म भरकर जमा करें। हर बूथ पर वोट बनवाएं। शहर...