अररिया, दिसम्बर 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के मदरसा इस्लामिया मुस्लिम टोला बटराहा में दसवां एक रोजा जलसा का आयोजन किया गया। जलसा में काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे। इस दौरान अमन शांति और समाज की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई। मुख्य अतिथि पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि गांव के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर सही मार्गदर्शन के साथ कड़ी मेहनत करे तो गांव के बच्चे भी आईएएस और आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए स्कूली स्तर से ही तैयारी और निरंतर परिश्रम जरुरी है। वहीं मौलाना फिरोज आलम नदवी, अब्दूल गफ्फार सल्फी, अब्दूला काफी, बदरुद दोजा मजहरी आदि ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है। उनलोगों ने अपने अपने बच्चों को अच्छी तालिम देने और इस्लाम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.